फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी निकली तीन लाख रुपये लूट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी निकली तीन लाख रुपये लूट की सूचना
विज्ञापन

रुद्रपुर। तीन लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो लूट की सूचना फर्जी निकली। वादी ने गांव के एक युवक को पुरानी रंजिश में फंसाने में साजिश रची थी। लूट का आरोपी युवक गांव में मैच खेलते हुए मिला।
विज्ञापन

नकटापार गांव के सत्यप्रकाश यादव ने रविवार की सुबह पुलिस को तीन लाख रुपये लूट की सूचना दी। सत्यप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार से तीन लाख रुपये लेकर घर लौट रहा था। उसके गांव के एक युवक ने तमंचा दिखा कर रुपये लूट लिए। झिरूआ चौकी की पुलिस वादी के साथ घटना स्थल पर पहुंची। लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत होती देख पुलिस गहनता से जांच करने लगी। इस दौरान वादी ने लूट की रकम बदल दी। उसने दो लाख रुपये लूट की बात बताई। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की। युवक गांव के खेल मैदान पर क्रिकेट खेल रहा था। दोनों से पुलिस ने आमने-सामने पूछताछ शुरू की। पुलिस की जांच में लूट की घटना फर्जी निकली। पुलिस के अनुसार, वादी और संदिग्ध लूट के आरोपी के बीच पुरानी रंजिश है। उसने युवक को लूट में फंसाने की साजिश रच दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि लूट की सूचना फर्जी थी। पुलिस ने वादी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें