फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ससुरालियों पर महिला से मारपीट का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, 21 सितंबर की शाम वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसका पति करीब दो सप्ताह पहले दुबई चला गया है। इसके बाद से वह बच्चों के साथ घर पर रह रही है। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें