भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के खरोहवा दुबे गांव निवासी देवेंद्र यादव का ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा था। चोर सोमवार की रात में आए और महिलाओं से देवेंद्र यादव के बारे में पूछा। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो देखा कि उनके ट्रैक्टर की बैटरी गायब है। उन्होंने पहले 112 नंबर पर सूचना दी। बाद में थाने जाकर घटना की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। घटना की जांच की जा रही है। संवाद