फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
मृतक पंकज जायसवाल की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, पिता घायल
विज्ञापन

सड़क के किनारे बाइक पर बैठे पिता-पुत्र ट्रक की चपेट में आए
खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे की घटना
घटना के बाद परिवार में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल फोन पर बात कर रहे पिता-पुत्र एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस के सहयोग से पिता को जिला अस्पताल भेजवाया गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों केे मिलते ही चीख-पुकार मच गई। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
खामपार थाना क्षेत्र के बलिवन खास निवासी हरखचंद जायसवाल (45) अपने इकलौते पुत्र पंकज कुमार जायसवाल (22) को लेकर इलाज के लिए बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर भरौली चौराहे के पास पहुंचे थे कि हरखचंद के मोबाइल फोन पर किसी का फोन आ गया। वह सड़क के किनारे बाइक को रोककर बात करने लगे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में वे दोनों आ गए। इसमें पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल हरखचंद को जिला अस्पताल भिजवाया। हरखचंद गांव स्थित भवानी छापर बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। यह खबर जब गांव और बाजार में पहुंची तो लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दुर्घटना में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट --
बहनों की चीख-पुकार से हर कोई गमगीन
खुखुंदू। चार भाई-बहनों में पंकज सबसे बड़ा था। परिवार में इकलौता पुत्र होने के साथ ही वह माता-पिता और बहनों का बड़ा दुलारा था। घटना के बाद माता-पिता बदहवास हैं। वहीं, बहनों की चीख-पुकार सुनकर हर कोई गमगीन दिखा। उधर, अचानक हुई घटना को लेकर गांव में हर कोई स्तब्ध है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद पंकज भी दुकान पर रहकर पिता का सहयोग करता था। पंकज के पैर में घाव हो गया था। लग्न में दुकानदारी प्रभावित न हो। इसलिए हरखचंद उसे लेकर जिला अस्पताल दिखाने के लिए सुबह ही घर से निकल लिए। उन्हें क्या पता था कि बेटे के साथ उनका यह आखिरी सफर है। घटना के बाद उनके चेहरे पर स्पष्ट बेटे के खोने का गम छलक रहा था। उधर, घटना के बाद माता अनिता देवी, दिव्यांग बहन निशा जायसवाल (20), प्रिया जायसवाल (18) और पायल जायसवाल (14) रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। बहनें रो-रो कर कह रही थी कि भइया दुनिया छोड़कर चल गइन, अब हमनी के केके राखी बांधल जाई। इस हृदयविदारक घटना से पूरा गांव मर्माहत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें