बरहज। सरयू नदी बेतहाशा कटान करते हुए दक्षिण तरफ बढ़ रही है। महज चार साल में ही नदी बरहज कस्बे से करीब दो किलोमीटर दक्षिण होकर बहने लगी है। इसकी मुख्य वजह अवैध खनन है।
धारा में परिवर्तन और हो रहे बेतहाशा कटान को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग की केंद्रीय तकनीकी टीम ने कपरवार संगम तट से भागलपुर पुल तक डेंजर जोन घोषित कर दिया। कपरवार से सटे गोरखपुर जनपद में हुए अवैध खनन के कारण नदी एक बार फिर अपना रुख परिवर्तित कर रही है। इससे दियारा क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ नदी में विलीन हो चुकी है।
नदी इस समय मऊ जनपद के बिनटोलिया गांव की ओर कटान कर रही है। साल 2007 से 2014 तक हुए बेतहाशा कटान में कुरह परसियां और गोरखपुर जनपद के कोलखास गांव का अस्तित्व समाप्त हो गया। रामजानकी मार्ग के अलावा अन्य गांवों पर भी खतरा मंडराने लगा था। इसको लेकर बाढ़ खंड विभाग की केंद्रीय तकनीकी टीम ने कटान क्षेत्र का दौरा किया था।