फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक चबा गया वृद्ध का अंडकोष, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत युवक चबा गया वृद्ध का अंडकोष, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

खुखुंदू। कस्बे में जलकल के पास सोमवार की देर रात नशे में धुत युवक ने 68 वर्षीय वृद्ध का दोनों अंडकोश दांत से चबा गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद भी मौके पर जमा रहा। हालांकि लहूलुहान वृद्ध काफी देर तक तड़पता रहा। मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खुखुंदू के गुलरहवां टोला निवासी मुखलाल प्रसाद (68) गांव के आरोपी युवक के साथ मछली बेचते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी मछली बेचने के बाद दोनों जलकल स्थित देसी शराब भट्ठी के पास गए थे। यहां पर रात तकरीबन नौ बजे नशे में सुधबुध खो चुका एक युवक मुखलाल का दोनों अंडकोष दांत से चबाता रहा। कुछ देर बाद सड़क पर गिरकर वृद्ध तड़पने लगा। मुखलाल को सड़क पर तड़पता देख इसकी सूचना किसी ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक नशे में सुधबुध खो चुका था। वह दांत से दोनों अंडकोष चबा चुका था और इसके बाद भी मुखलाल को पकड़ा था। आरोपी के मुंह में खून लगा था। परिजन घायल को एंबुलेंस पर ले जा रहे थे कि इसी समय 112 पुलिस मौके पर पहुंची गई। इस मामले में पीड़ित परिवार ने मंगलवार को तहरीर दी है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचा था। तहरीर के आधार पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें