फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति, सास व ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अमवां बसडिला गांव निवासिनी पूजा ने अपने पति, सास व ननद पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूजा के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था। करीब एक वर्ष पूर्व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद प्रार्थिनी और उसके पिता ने कई बार समझौते का प्रयास किया लेकिन ससुराल पक्ष उसे रखने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद प्रार्थिनी ने न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि सुलह-समझौते के दौरान 26 जनवरी 2026 को पति उसे वापस घर ले गया लेकिन वहां फिर से प्रताड़ना शुरू हो गई। आरोप है कि 6 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे पति राहुल यादव, उसकी मां रुमाली व बहन पूजा ने मिलकर बाल पकड़कर उसे कमरे में घसीटा और मारपीट की। साथ ही अभद्र व्यवहार करते हुए मोबाइल से फोटो खींचकर अन्य लोगों को भेजने का भी आरोप लगाया गया है। इस दौरान उसका मोबाइल व अन्य सामान भी तोड़ दिया गया और उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और 7 मार्च 2026 को पिता के साथ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही मेडिकल परीक्षण कराया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पति, सास व ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें