हैंडपंप में उतरे करंट से हुआ हादसा, बेटी झुलसी
संवाद न्यूज एजेंसी
गड़ेर। भलुअनी थाना क्षेत्र के घेवड़ा गांव में मंगलवार की सुबह घर के हैंडपंप में करंट उतर आया। हैंडपंप से पानी भरने गईं रमावती देवी (45) करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने ग, पति प्रभुनाथ चौहान (50) और पुत्री पूजा झुलस गई। आननफानन लोग तीनों को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्रभुनाथको मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घेवड़ा गांव निवासी प्रभुनाथ चौहान की पत्नी रमावती देवी हैंडपंप पर बाल्टी में पानी लेने गईं थी। परिवार वालों के अनुसार, उन्होंने ज्यों ही हैंडिल पर हाथ रखा वह करंट की चपेट में आ गईं। उनके चीखने-चिल्लाने पर पति प्रभुनाथ उन्हें बचाने गए और वह भी करंट की जद में आ गए। पुत्री पूजा भी उन लोगों को बचाने के लिए आई तो वह भी करंट लगने से झुलस गईं।
चीख-पुकार सुन पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए और किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद की। पिता के मौत की जानकारी होने पर बाहर कार्य कर रहा इकलौता पुत्र अविनाश और नोएडा में नर्सिंग की तैयारी कर रहीं प्रियंका घर के लिए निकल पड़े हैं। पत्नी रमावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभुनाथ तीन भाइयों रामनक्षत्र, रामपत्रिका में दूसरे नंबर के थे। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।