लार रोड। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की रहास्यमय हालात में मौत के 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी और लार पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह लार थाना क्षेत्र के एक गांव के अनुसूचित जाति टोला निवासी 11वीं की छात्रा का शव उसके घर के बगल में मिला था। पिता ने मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी एक युवक पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद