फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक बजे रात में टूटी एचटी लाइन, आठ घंटे सांसत में रही लोगों की जान

Mon, 10 Apr 2023 05:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।

सार

बिजली निगम के जेई शाशांक चौबे ने कहा कि तार टूटने की जानकारी मिलने के कुछ देर में ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सुबह तार को जोड़ा गया है। हाई टेंशन तार टूटने से करीब 40 उपभोक्ता प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
टूटी एचटी लाइन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों की जान आठ घंटे तक सांसत में पड़ी रही। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वो निगम को सूचना देने के अलावा उस रास्ते से गुजर रहे लोगों कैसे रोककर सचेत करें।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार देर रात करीब एक बजे 11 हजार बोल्ट का हाई टेंशन तार शॉर्ट सर्किट से टूटकर लटक गया और उसमें लगातार चिंगारी निकती रही। यह देख वहां मौजूद लोग सहम गए। उन्हें आशंका सताने लगी कि अगर एचटी लाइन इसी प्रकार से लटकती रही तो बड़ी अनहोनी न हो जाए, क्योंकि हाई टेंशन लाइन में तेज करंट दौड़ रहा था। सूचना देने के बाद भी घंटो तक तार टूटकर लटका रहा। सोमवार सुबह करीब नौ बजे तार को जोड़ा जा सका।

रेलवे स्टेशन के पहले गेट के पास देर रात एक बजे तार टूटकर दो हिस्सो में लटक गया। उसमें करंट इतना तेज प्रवाहित हो रहा था कि उसे देखकर लोगों में दहशत फैल जा रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि रात में जो यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आए थे। एचटी लाइन से चिंगारी निकलती देख डर जा रहे थे। एक तार बिल्कुल जमीन के करीब तक लटकर रहा था।
विज्ञापन

। हाई टेंशन तार टूटने से करीब 40 उपभोक्ता प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन

ऐसे में कोई राहगीर या छोटा बच्चा उसके नजदीक पहुंचता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। स्थानीय लोगों ने रात में ही फोन कर विभाग के जिम्मेदारों को इसकी सूचना दे दी थी, लेकिन तार टूटकर पूरे आठ घंटे तक लटका रहा।

रेलवे स्टेशन चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एचटी लाइन के पास दो सिपाहियों को तैनात कर दिया। सुबह करीब नौ बजे बिजली कर्मी पहुंचे और एचटी लाइन को दुरूस्त किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

बिजली निगम के जेई शाशांक चौबे ने कहा कि तार टूटने की जानकारी मिलने के कुछ देर में ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सुबह तार को जोड़ा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें