फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली आज, एक दिन पहले से मच गई धूम

Tue, 07 Mar 2023 07:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खूब उड़े रंग, अबीर-गुलाल, एक दिन पहले ही जिले में रही होली की धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में होली के एक दिन पहले ही लोगों ने पूरे उत्साह-उमंग के साथ पर्व मनाया। रंग-अबीर और गुलाल उड़ाकर लोगों ने पर्व के आगमन की बधाई एक-दूसरे को दी। बाजार में भी पर्व पर रौनक दिखी। पिचकारी और रंग व अबीर गुलाल सहित किराना, मिठाई व सब्जी-फलों की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आए। एक दिन पूर्व बाजार में रौनक आने से व्यापारी वर्ग भी खुश दिखा।
त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। किराने की दुकानों से आए सामान को छांटकर रखा गया और इसके बाद महिलाएं पकवान बनाने की तैयारियों में जुट गईं। उधर, बाजार में भी पिचकारी व रंग गुलाल की दुकानों पर भीड़ अधिक रही। बच्चों ने अभिभावकों संग मनपसंद पिचकारी की खरीदारी की। टंकी, लंबी वाली पाइप की पिचकारी की मांग ज्यादा रही। तिलक रोड व अर्जुन रोड के दुकानदार ग्राहकों को अपनी दुकान पर आने के लिए आकर्षित करते रहे।
विज्ञापन

नगरपालिका रोड के मिठाई दुकानदार कंचन जायसवाल ने बताया कि खोवे वाली मिठाइयां कम बिकीं, जबकि लड्डू, बेसन की मिठाइयां, गुलाब जामुन व गिफ्ट पैक मिठाई व सूखा मेवा अधिक लोगों ने खरीदना पसंद किया।

राजकीय बाल सदन में बच्चों को रोटरी क्लब ने दिया उपहार
रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की ओर से मंगलवार को राजकीय बाल सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा मुख्य अतिथि एडीएम वित्त नागेंद्र सिंह ने बच्चों में रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, टोपी व मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान संरक्षक अखिलेंद्र शाही, अध्यक्ष अतुल बरनवाल, सचिव मुरली सिंह, नितिन बरनवाल, राजेंद्र जायसवाल, अरुण बरनवाल, शरद अग्रवाल, कपिल सोनी, मयंक अग्रवाल, आशुतोष मरोदिया आदि मौजूद रहे।

फूलों के कारोबार में भी रही तेजी
पर्व पर फूलों का बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रहा। थोक कारोबारी जेपी सैनी ने बताया कि होली पर वाराणसी से गेंदा, गुलाब मंगाया गया है। गुलाब की माला 150 से 200 रुपये, गेंदा फूल की माला 20 रुपये, बुके 200 से 500 रुपये तक में उपलब्ध रहे। गिफ्ट देने वालों ने बुके की खरीदारी अधिक की।

स्पीकअप:
घर में तरह-तरह के परंपरागत पकवान बनाए गए हैं। होली खेलने आए लोगों एवं मेहमानों का भी जोरदार ढंग से स्वागत किया जाएगा। बड़ों का सत्कार के साथ व छोटों को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई देंगे।
-नीतू सिंह, परिषदीय शिक्षक

मूंग की दाल का हलवा, दही बड़े, गुझिया, पापड़, नमकीन चिप्स आदि बनाए गए हैं। उत्साह के साथ बुुधवार को होली खेलेंगे। ध्यान रखेंगे कि गुलाल का प्रयोग ज्यादा हो। शाम को श्याम मंदिर व दादी व बालाजी मंदिर जाएंगे। वहां भगवान को गुलाल चढ़ाने के बाद सभी को बधाई दी जाएगी।
विज्ञापन

-रीना अग्रवाल, गृहिणी

होली का पर सही पथ पर चलने को प्रेरित करता है : सूर्य प्रताप
देसही देवरिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से मंगलवार को महुआडीह और हेतिमपुर चौराहा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि होली का पर्व बुराई के रास्ते को छोड़कर अच्छाई और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। सभी को इससे प्रेम व शांति से मनाना चाहिए। इस दौरान डॉ. विनय राव, परमात्मा राय, कृष्णनाथ राय, वेदव्यास सिंह, अनिरुद्ध राय, मंडल अध्यक्ष उमेश मल्ल, राजू सिंह, अभिषेक सिंह, कमलेश पांडेय, विवेकानंद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद


एक नजर
अस्पताल में बीस बेड का वार्ड बना
73 एम्बुलेंस की व्यवस्था
पांच जोन में बंटा जनपद, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती
1905 सफाई कर्मियों की ड्यूटी
विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित
पानी से जुड़ी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001801382
बिजली समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 8004930620
पुलिस के लिए 112, एंबुलेंस के लिए 108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें