फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्रह्मभोज में मनबढ़ों ने युवक को मारी गोली

Tue, 07 Mar 2023 07:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफराबाद गांव में हुई घटना, तीन पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जाफराबाद कोटिया में ब्रह्मभोज में पहुंचे मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गोली मारने के तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे हुई। घटना की वजह आशनाई बताई जा रही है।
गांव के नेबूलाल प्रजापति के यहां सोमवार की शाम ब्रह्मभोज में लोग शामिल हुए थे। इसमें गांव के रामअधारे राजभर का बेटा बल्ली राजभर (18) भी भोजन करने गया था। वहां जंगल लालपुर के तीन युवक पहुंच कर बल्ली से कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते जंगल लालपुर निवासी युवकों ने अवैध असलहा निकाल लिया। उन्होंने बल्ली पर फायर झोंक दिया। युवक के दाहिने कान के नीचे गोली लगी। वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी। देवरिया-गोरखपुर बार्डर के नजदीक से पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल के चाचा धर्मवीर राजभर की तहरीर पर पुलिस ने जंगल लालपुर निवासी अजय यादव, गोलू यादव और शिवरतन सिंह पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने कहा कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें