फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली आज, एक दिन पहले से रही रंग-गुलाल की धूम

Mon, 25 Mar 2024 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पिचकारी, रंग, गुलाल की दुकानों पर दिखी भीड़, आने-जाने वालों को बच्चों ने रंग से भिगोया
विज्ञापन

मस्ती में दिखे युवा, बाइक से शहर में घूम-घूमकर एक दूसरे को दी बधाई

...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिले में रंगों का त्योहार होली मंगलवार को बनाने की घोषणा हुई है। हालांकि, पर्व का मिजाज सोमवार को ही जिलेवासियों में छाया रहा। एक दिन पहले ही लोगों ने सुबह से ही पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ पर्व मनाने की शुरुआत कर दी। रंग-अबीर और गुलाल उड़ाकर लोगों को पर्व की बधाई दी। जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। बाजार में भी पर्व की रौनक दिखी। पिचकारी, रंग, अबीर-गुलाल सहित किराना, मिठाई, सब्जी, फल आदि की दुकानों से लोगों ने खरीदारी की।
त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। पूरे घर की सफाई व पोछा कर लिया गया। किराने की दुकान से आए सामानों को छांटकर रखा गया और महिलाओं ने इसके बाद पकवान बनाने की तैयारी शुरू कर दी। उधर, बाजार में भी अन्य दुकानों की अपेक्षा पिचकारी व रंग, गुलाल की दुकानों पर भीड़ दिखी। बच्चों ने अभिभावकों संग मनपसंद पिचकारी की खरीदारी की। टंकी, लंबी वाली पाइप की पिचकारी की मांग सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन

तिलक रोड, अर्जुन रोड, छहमुखी चौराहा के दुकानदार अपनी दुकानों पर ग्राहकों के आने से खुश दिखे। नगरपालिका रोड के मिष्ठान दुकानदार कंचन जायसवाल ने बताया कि खोवे वाली मिठाई कम बिकी। जबकि लड्डू, बेसन की मिठाइयां, गुलाब जामुन व गिफ्ट पैक मिठाई व सूखा मेवा अधिक लोगों ने पसंद किया।
विज्ञापन




फूल मंडी भी दिखी गुलजार
पर्व पर फूलों का बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रहा। थोक कारोबारी जेपी सैनी ने बताया कि होली पर वाराणसी से गेंदा, गुलाब मंगाया गया है। गुलाब की माला 150 से 250 रुपये, गेंदा फूल की माला 30 से 40 रुपये, बुके 250 से 500 रुपये तक में बेचे गए। गिफ्ट देने वालों ने बुके की खरीदारी अधिक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें