फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, विरोध करने पर फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार। कपरवार चौराहे पर बुधवार की शाम एक ई-रिक्शा ने सुनील कुमार साहनी पुत्र रामधनी को टक्कर मार दिया। घायल द्वारा विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक मारपीट पर अमादा हो गया। चालक द्वारा हाथ में पहने कड़ा से सुनील कुमार का सिर फोड़ देने की बात सामने आ रही है। हालांकि चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया था। पुलिस पिकेट निकट होने और जिम्मेदार के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कपरवार निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह चाय की दुकान से सड़क पर निकले थे। इसी बीच एक ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दिया। किसी तरह उठकर खड़ा होकर चालक को भला-बुरा कहते हुए शिकायत करने पर वह गाली-गलौज करते हुए हाथ में पहने हुए कड़ा से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे सिर फूट गया। लोगों के अनुसार चौराहे पर कुछ देर के लिए माहौल गरम हो गया था। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें