गेहूं फैलाने के लिए छत पर चढ़ रही थी महिला
मझौली राज के चौबे टोला की रहने वाली थी महिला
सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के चौबे टोला वार्ड में छत पर गेहूं फैलाने जा रही एक महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। जिससे वह छत के नीचे गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नगर पंचायत के मझौली राज वार्ड निवासी अजय चौबे की पत्नी दुर्गावती देवी बुधवार की सुबह अपने छत पर गेहूं फैलाने गई थी। इस बीच छत पर पहले से एक बंदर मौजूद था। जब उन्होंने ने बंदर को हटाने का प्रयास की तो बंदर ने धक्का मार दिया। जिससे वह छत से नीचे गिर पड़ी। यह देख आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।