फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाः घर पर लिखी जा रहीं थीं हाईस्कूल की कॉपियां, छापेमारी में आठ पकड़े गए, कॉलेज प्रबंधक फरार

Tue, 29 Mar 2022 04:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

मंगलवार सुबह बरहज एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला को किसी ने सूचना दी कि बड़कागांव के प्रधान के घर पर हाईस्कूल चित्रकला विषय की कॉपियां लिखी जा रही हैं। जानकारी मिलते ही उन्होंने नायब तहसीलदार जितेंद्र और पुलिस को भेजा। छापेमारी में प्रश्न पत्र के साथ कॉपियां लिखते हुए आठ लोग पकड़े गए हैं। जबकि कॉलेज प्रबंधक फरार हो गया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच-पड़ताल करते अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में बड़कागांव के प्रधान के घर मंगलवार सुबह यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लिखते हुए आठ लोग पकड़े गए हैं। एसडीएम की कार्रवाई के बाद गांव में अफरातफरी मच गईl मौके से पुलिस ने काफी संख्या में हाईस्कूल की प्रथम पाली की चित्रकला विषय की परीक्षा के प्रश्न पत्र और कॉपी बरामद की हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बरहज एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला को किसी ने सूचना दी कि बड़कागांव के प्रधान के घर पर नकल माफिया हाईस्कूल चित्रकला विषय की कॉपियां लिख रहे हैं। जानकारी मिलते ही उन्होंने नायब तहसीलदार जितेंद्र और थानेदार टीजे सिंह को मौके पर भेजा। टीम ने ग्राम प्रधान के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की तो कई लोग प्रश्न पत्र के साथ कॉपियां लिखते हुए पकड़े गए।

छापेमारी की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गईl पुलिस ने मौके से 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसडीएम की जांच में पता चला है कि यह कॉपी स्व. विंध्याचल शाह इंटरमीडिएट कॉलेज पैना स्कूल की हैं। इसके बाद काफी संख्या में पुलिस वहां भी पहुंची। छापेमारी की भनक लगते विद्यालय प्रबंधक कॉलेज छोड़कर फरार हो गया। उधर, मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक थाने पहुंच गए और कहां कॉपी की मिलान शुरू कर दी l उन्होंने बताया कि स्व. विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज पैना की कॉपी गांव के प्रधान के घर लिखी जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें