फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तैयब गिरोह के गुर्गे अब भी पकड़ से दूर

Sun, 05 Oct 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के छितही गांव निवासी हिमांशु शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। वह 16 सितंबर को छात्रों के साथ घर जा रहा था। शहर के चीनी मिल ग्राउंड के पास स्कूल के एक छात्रा और तैयब नाम का युवक अपने साथियों के साथ घेरकर उसकी लोहे के रॉड से पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अब भी उसे होश नहीं आया है। पुलिस इस मामले में छात्रा और तैयब पर हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है, मगर तैयब के साथ मारपीट में शामिल आरोपियों की पहचान पुलिस नहीं कर सकी है।
रुद्रपुर के छितनी गांव निवासी सुमन देवी के पति रविंद्र मल्ल रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा हिमांशु शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 16 सितंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद दोस्त निकलेश यादव, शिवम त्रिपाठी, सुब्रत गोड़ के साथ शाम करीब पांच बजे घर जा रहा था। वह चीनी मिल ग्राउंड के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा वहां मौजूद थी और तैयब अपने साथियों के साथ उसे घेरकर बेल्ट और लोहे के रॉड से पिटाई करने लगा। आरोप है कि तैयब मनबढ़ किस्म का है। शहर में उसका गैंग हैं। इसमें किशोर और युवा शामिल हैं। पुलिस इस मामले में छात्रा और तैयब पर केस दर्ज किया है। हालांकि, तैयब के साथियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस की जांच में पता चला कि स्कूल की छात्रा तैयब से बात करती थी। इसकी जानकारी होने के बाद हिमांशु ने मना किया तो छात्रा ने तैयब से बता दिया और इससे नाराज तैयब अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि तैयब को जेल भेज दिया गया है। मारपीट में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें