फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झमाझम आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 05 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पानी में डूबी स्टेडियम और आफीसर्स कालोनी को जाने वाली सड़क,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले भर में शुक्रवार की रात और शनिवार को हुई मूसलधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर से गांव तक निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध रहा। बिजली के खंभे गिरने से जिले भर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं रेलवे लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरने से रेल यातायात करीब नौ घंटे अवरुद्ध रहा।
जिले में दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश ने शुक्रवार की शाम से रफ्तार पकड़ ली। पूरी रात जमकर बारिश होती रही। बारिश के साथ सुबह से तेज हवा चलने से जगह-जगह सड़क पर पेड़ गिर गए। इसके चलते यातायात भी अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए पेड़ों को हटवाना शुरू किया तब जाकर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

शहर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने पेड़ गिर गया। वहीं शहीद गेट के सामने फोरलेन पर यूकीलिप्टस का पेड़ गिरने से दोनों साइड यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ कटवाकर हटवाया। स्टेशन रोड पर एक छोटा ट्रांसफाॅर्मर खंभे सहित गिर गया। कचहरी रोड पर एक पेड़ गिर गया। डीएम आवास के पीछे भी पेड़ गिर गया। वहीं सीसी रोड, अमेठी रोड पर भी पेड़ गिरने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। शहर के पुरवां गांव में कई जगह पेड़ और खंभे गिर गए। पुरवां गांव में जर्जर एक घर को प्रशासन ने खाली कराकर उनमें रहने वालों को बगल के घरों मेंं शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन

ऑफिसर्स काॅलोनी में भरा पानी ःएसपी कार्यालय के सामने ऑफिसर्स काॅलोनी में भारी बारिश के चलते पानी भर गया। गंदे पानी और जलभराव से लोग परेशान हो गए। इसके अलावा स्टेडियम जाने वाली सड़क भी पानी से डूब गई।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय और निर्माण खंड दोनों कार्यालयों के परिसर में जलभराव हो गया। सदर बीआरसी परिसर, बीएसए कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें