फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के प्रति स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के प्रति स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के प्रति जनपद में स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। वहीं कोविड अस्पताल एमसीएच विंग सहित अन्य संसाधनों को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर अधिकारी भी गंभीरता बरत रहे हैं।
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी और इससे निपटने की तैयारी भी की जा रही थी, इसी बीच कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर सबके होश फाख्ता हो गए हैं। हालांकि अब तक इस तरह का कोई केस सामने नहीं आ गया है। इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसे लेकर सीएमओ ने चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को चौकस रहने का निर्देश दिया है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्य को तेज करने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच भी बढ़ाने को कहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल परिसर स्थित ढाई सौ बेड के एमसीएच विंग की तैयारियों को जांचने-परखने के साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों की जांच करने को कहा गया है। पहले कोविड मरीजों के इलाज की सुविधा एमसीएच विंग के अलावा सीएचसी गौरीबाजार, रुद्रपुर, परसिया चंदौर, पिपरा दौला कदम में की गई थी इन स्थानों पर व्यवस्था ठीक रखने को कहा गया है। जनपद में 62 वेंटीलेटर, वाईपैप मशीन 32, दस एलएमपी का 95 व पांच एलएमपी का 556 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर है। साथ ही जिले में एमसीएच विंग के अलावा, सीएचसी लार, रुद्रपुर, गौरीबाजार व पिपरा दौलाकदम में पीकू वार्ड है। सभी स्थानों पर कोरोना मरीजों के इलाज की सुविधा है।
विज्ञापन

जनपद में स्थापित हैं सात ऑक्सीजन प्लांट
देवरिया। जनपद में कोविड से निपटने के लिए सात ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसमें एमसीएच विंग परिसर में तीन, जिला महिला तथा पुरुष अस्पताल में एक-एक प्लांट है। इसके अलावा रुद्रपुर व पिपरा दौलाकदम में एक-एक प्लांट स्थापित किया गया है।
जनपद में होगी फोकस टेस्टिंग
कोविड के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विदेश आने वाले यात्रियों की फोकस टेस्टिंग कराई जाएगी। अब इस तरह के यात्रियों के आने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोविड से निपटने के लिए तैयारियों की गई हैं। सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले में शासन व प्रशासन के निर्देशों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जनपद में संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन का कार्य भी किया जा रहा है।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें