फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में इंटर का प्रमाणपत्र फर्जी मिला, प्रधानाध्यापक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ की जांच में इंटर का प्रमाणपत्र फर्जी मिला, प्रधानाध्यापक बर्खास्त
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मल्हना के प्रधानाध्यापक रामभरोसे का इंटर का शैक्षिक प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाया गया है। मंगलवार को उन्हें बीएसए ने सेवा से बर्खास्त कर दिया। संबंधित बीईओ को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने एवं वेतन रिकवरी की कार्यवाही का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक 50 से अधिक फर्जी शिक्षकों को पिछले चार सालों के अंदर नियुक्ति में फर्जीवाड़े के आरोप में बर्खास्त किया जा चुका है। मंगलवार को इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि संदिग्ध पाए जाने पर सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय मल्हना के प्रधानाध्यापक रामभरोसे पुत्र मथुरा प्रसाद के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच एसटीएफ की ओर से कराई जा रही थी। जांच क्रम में पता चला कि उन्होंने नियुक्ति के दौरान इंटर का जो प्रमाण पत्र लगाया है उसके अनुसार वह इंटरमीडिएट परीक्षा अनुक्रमांक 192167 वर्ष 1977 में यूपी बोर्ड से जनता इंटर कॉलेज पुरैनी परसिया, भटनी से उत्तीर्ण हैं। जब संस्था को इसे सत्यापन के लिए भेजा गया तो प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि इस विद्यालय को इंटर की मान्यता वर्ष 1980 में मिली है। संबंधित शिक्षक का अंकपत्र कूटरचित है और इससे उनके विद्यालय का कोई संबंध नहीं है। उनके हाईस्कूल के प्रमाणपत्र के सत्यापन प्रक्रिया में बोर्ड की ओर से अवगत कराया गया है कि बोर्ड के रिकार्ड में इस अनुक्रमांक पर रामभरोसे का नाम न होकर शत्रुघ्न त्रिपाठी का नाम अंकित है। पुष्टि होने के बाद संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया। कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर पहले उनका वेतन बाधित किया गया। बीएसए ने बताया कि अध्यापक सेवा नियमावली एवं विभागीय नियमों के तहत उन्हें सेवा से तत्काल बर्खास्त किया जाता है। सलेमपुर बीईओ को उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें