फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ हवन-पूजन

Thu, 11 Jun 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा-पाठ एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई तथा राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए हवन कराया गया। अभियान के जिला संयोजक राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान अर्चना पांडेय समेत कई नेता माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें