फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विटामिन ए संपूर्ण अभियान का किया शुभारंभ

Thu, 11 Jun 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बुधवार से विटामिन ए संपूर्ण अभियान की शुरुआत हुई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियवां में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए दवा पिलाई जाएगी। विटामिन ए की खुराक बच्चों को कुपोषण, मिजल्स, डायरिया और रतौंधी से बचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें