फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लखनऊ में कैप्टन अंशुमान सिंह चौक बनाये जाने पर हर्ष

Fri, 30 Jan 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के अकूबा क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी और शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के नाम पर लखनऊ में चौक बनाते हुए कांस्य प्रतिमा स्थापित किया गया है, जिसका लोकार्पण किया गया। इसको लेकर गांव-क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कीर्ति चक्र विजेता को गांव से पहुंचे लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अकूबा गांव निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन रविप्रताप सिंह के पुत्र शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के लखनऊ के 56 चौराहों के परिवर्तित किए गए नाम में से एक चौक का नाम रखा गया है। जहां उनकी प्रतिमा लगाई गई है। जिसका लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने लोकार्पण किया। रविप्रताप सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर छावनी परिषद की ओर से चौक का नामकरण करते हुए प्रतिमा स्थापित कराया गया है।
लखनऊ कार्यक्रम से वापस गांव आए मंजू सिंह, अनुराग सिंह, परमानंद सिंह, दद्दन सिंह, प्रीति त्रिपाठी, तान्या सिंह, अवधनारायण सिंह, अंकित त्रिपाठी, पूनम सिंह, अनंत कुमार सिंह आदि का कहना है कि सरकार का यह फैसला काफी सराहनीय है। यह शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें