फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समय से नहीं खुले सरकारी अस्पताल, मरीज बेहाल

Tue, 29 Jul 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के सरकारी दावों की ग्रामीण क्षेत्रों में पोल खुल रही है। बरियारपुर और सरौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में सोमवार सुबह मरीज इलाज के लिए भटकते रहे, मगर अस्पतालों में ताले लटके रहे। बरियारपुर पीएचसी सुबह करीब 8:30 बजे तक बंद रहा। इस दौरान वहां पहुंचे छह मरीज मनोज चौहान, कमलावती देवी, सुशीला देवी, राजेंद्र चौहान, शोभा देवी और शिवकुमारी देवी इंतजार करते रहे। मरीजों ने बताया कि अस्पताल अक्सर देर से खुलता है। कई बार समय से पहले बंद कर दिया जाता है।
इलाज में सिर्फ सामान्य टैबलेट देकर छुट्टी कर दी जाती है, जबकि आवश्यक दवाएं जैसे खांसी के सिरप तक नहीं मिलती है। कुछ मरीजों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि इंजेक्शन लगाने के नाम पर रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 8:45 बजे स्टाफ नर्स नंदनी विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचीं और ताला खोलकर अंदर चली गईं। इसके बाद नौ बजे वार्ड ब्वॉय सुनील शाही और 9:10 बजे एलटी सुमिता कुशवाहा पहुंचीं।
स्टाफ ने बताया कि चिकित्साधिकारी डॉ. मृणाल, फार्मासिस्ट अनुराग पांडेय रात की ड्यूटी में थे, इसलिए देर से आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें