फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी एवं हॉकी के लिए ट्रायल में चुनी जाएगी गोरखपुर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय दो खेल प्रतियोगिताओं के लिए नहीं होगा जिला ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी एवं हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जनपद के खिलाड़ी सीधे मंडल ट्रायल में भाग लेंगे। स्टेट प्रतियोगिता के लिए जिला ट्रायल नहीं होगा।
खेल निदेशालय की ओर से 28 से 30 नवंबर तक बांदा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी के लिए मंडल ट्रायल 22 नवंबर को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में सुबह 11 बजे से होगा। वहीं एक से छह दिसंबर तक झांसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए मंडल ट्रायल 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से गोरखपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए जिला ट्रायल नहीं आयोजित होगा। जिले के निवासी खिलाड़ी सीधे मंडल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जनपद के स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्य इसमें अपने खिलाड़ियों को भेज सकते हैं। ट्रायल के समय खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें