फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर पृथ्वी पर अवतरित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। आरोग्य भारती के तत्वावधान में सदर खंड के ग्राम सिंगही में चिकित्सा के जनक भगवान धन्वंतरि जयंती की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भगवान धन्वंतरित का पूजन-अर्चन किया गया। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आज देश भर में भगवान धन्वंतरि की जयंती राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाई जाती है। आज ही के दिन भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। उन्होंने ही चिकित्सा का ज्ञान पृथ्वी वासियों को दिया है।
कहा कि आरोग्य रहने के लिए आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाएं और स्वस्थ जीवन शैली योग और उचित आहार बिहार, रितुचर्या, दिनचर्या का नियमित पालन करें। निरोगी जीवन ही सुख समृद्धि का आधार है, इसलिए जहां पर सुख समृद्धि है वहीं लक्ष्मी का निवास है। आज के ही दिन सभी चिकित्सक चिकित्सा सेवा का व्रत लेकर चिकित्सा अभ्यास में लगते हैं। संगठन की ओर से धन्वंतरि जयंती सभी विकास खंड में मनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन पंकज कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान भाजपा के अजीत कुमार तिवारी. पंकज कुमार, शत्रुघ्न चौहान, डॉ. रामप्रवेश, सत्यम, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें