संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन गांव स्थित एक घर में बुधवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सारा सामान धूं-धूं कर जलने लगा। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में दो लाख रुपये के क्षति का अनुमान है।
रामलक्षन गांव निवासी सत्यनारायण शर्मा पुत्र राजवंशी की बेटी की शादी अप्रैल माह में तय है। उसने अपनी बेटी शादी धूमधाम से करने के लिए सारी खरीदारी कर ली थी। घर के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार में शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी गिरी और आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। घर वालों को अब बिटिया की शादी का चिंता सता रही है।