फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो चोरों के साथ खरीदार स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली पुलिस ने चीनी मिल ग्राउंड से दो चाेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बताने पर चोरी का सामान खरीदने के आरोपी स्वर्ण व्यवसायी को भी पकड़ा है। उसके पास से चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार वर्मा और सदर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल ग्राउंड से किशन चौहान निवासी कांशीराम आवास पूरवा थाना कोतवाली, संदीप मद्धेशिया हनुमान मंदिर सीसी रोड थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से एक पिस्टल, 41 हजार रुपये नकद बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान स्वर्ण व्यवसायी राज वर्मा निवासी सीसी रोड थाना कोतवाली को बेचते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों के पास से बरामद सामान का मिलान करते पर ज्ञात हुआ कि उक्त बरामद माल थाना कोतवाली में दर्ज बीएनएस की धाराओं से संबंधित है।
थाना कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें