फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार सवार बकरा चोरों को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस को सौंपा

Fri, 24 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से बकरा चुराकर भाग रहे कार सवार चोरों को ग्रामीणों ने पीछा कर टड़वा के पास पकड़ लिया। ग्रामीणों के पीछा करने से घबराया चालक की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बकरा चोरी कर भागते समय कार ने गांव के अंकित यादव के बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद कार का पीछा किया गया तो कार गड़्ढे में चली गई। कार में अन्य चार बकरे थे। उधर, ग्रामीणों ने चोरों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। कार पर हरियाणा का नंबर है। पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। खुखुंदू क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अंकित यादव पुत्र विजय कुमार यादव बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मुसैला के तरफ से गांव आ रहा था। इसी बीच कार सवार गांव से एक बकरा चोरी कर भाग रहे थे। कार ने अंकित की बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ग्रामीण कार का पीछा करने लगे। कार लेकर चालक अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर टड़वा गांव के पास पहुंचा था कि अचानक कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कार में कुल पांच बकरे थे और एक महिला समेत चार कार सवार थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बहादुरपुर निवासी अंकित कुमार की तहरीर पर गोरखपुर निवासी बाबूलाल, महराजगंज निवासी वारिस अली, जगेशर और मुस्कान के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और बकरों की सुपुर्दगी कर दी।
थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार पर हरियाणा का नंबर है। उसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें