फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरे में डूबने से मजदूर की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Fri, 24 Oct 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार निवासी अवधेश राजभर (49) पुत्र रामानंद राजभर की बृहस्पतिवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अवधेश दोपहर बाद अपने गांव से पिपरा भुवाल गांव के समीप स्थित पोखरे पर मछली पकड़ने गया था।
विज्ञापन

दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने पोखरे में एक शव उतराता देखा। पास जाकर पहचान करने पर वह अवधेश राजभर निकला।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार अवधेश राजभर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। अवधेश के परिवार में पत्नी के अलावा नौ बेटियां और एक बेटा 16 वर्षीय विष्णु राजभर है। पिता की अचानक मौत से बच्चे बेसहारा हो गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने पंचनामा कराके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें