फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती से सरेराह की छेड़खानी, विरोध पर धक्का देकर गिराया

Wed, 13 Nov 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने दोस्तों संग मिलकर सरेराह एक युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे धक्का देकर गिरा दिया गया और फिर उसकी पिटाई कर दी गई। नजदीक के अस्पताल में उसका इलाज कराया गया।
इससे पहले भी आए दिन महिलाओं और लड़कियों से अश्लीलता करता रहा है। जिससे नाराज होकर मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक माह पहले भी युवक के खिलाफ तहरीर पड़ी थी, लेकिन उसने दबाव देकर सुलह करा लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक एक मोहल्ले में गैरेज बनवाया है। बताया जा रहा है कि गैरेज पर उसके 10-12 दोस्तों का रोजाना सुबह-शाम जमवाड़ा लगता है। इस दौरान उस मोहल्ले से आ जा रही महिलाओं और लड़कियों को मौजूद लड़के देखकर फब्तियां कसते रहते हैं। मंगलवार भोर में मोहल्ले की एक युवती घर से बाहर गई तो युवक और उसके साथी फब्तियां कसते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगे।
युवती ने विरोध जताया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया गया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। युवती का कहना है कि मारपीट के दौरान हमलावर अपशब्द कहते हुए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किए। घटना के बाद घर पहुंची युवती ने घर वालों से आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के परिवारवाले, मोहल्ले की अन्य पीड़ित महिलाएं और लड़कियां भी घर से बाहर निकल आईं।
विज्ञापन

थाने पहुंचकर तहरीर दी है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में आपस में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें