संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट में प्रतिभाग के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।
इसमें कुल 45 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। बल्लेबाजी, गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण सहित अन्य विधा में उनकी प्रतिभा जांचने के बाद 10 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। यह टीम बुधवार को मंडल ट्रायल में हिस्सा लेगी।
खेल निदेशालय की ओर से सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में 16 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी। गोरखपुर मंडल की टीम भी इसमें प्रतिभाग करेगी। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक अवधेश यादव, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी की देखरेख में खिलाड़ियों खेल के विभिन्न विधाओं में प्रदर्शन किया।