फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का इलाज के दौरान निधन

Tue, 08 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मधवापुर गांव निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम पांडेय का सोमवार की सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर मेंइलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार की सुबह उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसकी खबर मिलने पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ दीपक शुक्ला, नायब तहसीलदार गोपालजी पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज उनके शरीर पर ओढ़ाकर सलामी दी। पुलिस ने गार्ड ऑफ आनर दिया। उसके बाद शवयात्रा के साथ प्रशासनिक अधिकारी कालीचरण घाट पहुंचे। छोटे पुत्र धनंजय पांडेय मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

श्रीराम पांडेय की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पत्नी प्रभावती पांडेय ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर वर्ष 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में उनके पति शामिल हुए थे। इसके बाद श्रीराम पांडेय समेत सभी आंदोलनकारी पकड़े गएथे । उस दौरान पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें