फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना न देने पर चार अधिकारियों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना न देने पर चार अधिकारियों पर जुर्माना
विज्ञापन

बनकटा। तय समय सीमा में सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराने पर आयोग ने चार जन सूचना अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है। साथ ही तीन के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई संस्तुति भी की है।
क्षेत्र के अहिरौली बघेल निवासी आनंद सिंह ने जिलाधिकारी कार्यालय, बीएसए, ग्राम विकास अधिकारी अहिरौली बघेल तथा बनकटा ब्लॉक को अलग-अलग आवेदन देकर विभिन्न बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। तय समय में सूचना नहीं मिलने पर आवेदक ने राज्य सूचना आयोग में अपील की थी। सुनवाई के बाद आयोग ने सभी जनसूचना अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना अधिरोपित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को एक और मौका देते हुए अंतिम सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी थी। अंतिम सुनवाई में भी संबंधित अधिकारी न तो उपस्थित हुए और न ही अपना स्पष्टीकरण आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पर आयोग ने पूर्व में लगाई गई जुर्माने की राशि सभी तत्कालीन जनसूचना अधिकारियों के वेतन से तीन समान मासिक किश्तों में कटौती कर लेखा शीर्ष में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें