फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित सात मतदान कार्मिक, वेतन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण में अनुपस्थित सात मतदान कार्मिक, वेतन बाधित
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशन संपन्न कराने के लिए बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में मतदान कार्मिकों को ईवीएम व वीसी पैट संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई। इसमें सात कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का आयोजन दो सत्रों में किया गया। इसमें ईवीएम को कनेक्ट करते समय कंट्रोल यूनिट का स्विच ऑफ करने, मॉक पोल करते समय ईवीएम के तीनों यूनिट एक साथ रखा होने, वीवी पैट का पेपर लॉक आनलॉक बटन को उर्ध्वाधन स्थिति में रखने, टोटल का बटन दबाकर तथा वीवी पैट के मत पत्र बॉक्स को अभिकर्ताओं को चेक करा देनें आदि जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, मनू चौधरी,शशांक शेखर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें