फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के पुत्र ने चाचा पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के पुत्र ने चाचा पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन

देवरिया। बरहज के बसपा के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल के पुत्र ने अपने चाचा पर जालसाजी कर 32 लाख रुपये हड़प लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बरहज निवासी व पूर्व विधायक के पुत्र श्याम सुंदर जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके पिता ने श्याम गंगा मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई थी। उसका कार्यालय लखनऊ के सरोजनी नगर में है। उसका संचालन चाचा गनपत जायसवाल करते थे। गनपत जायसवाल पूर्व सांसद गोरख जायसवाल के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद कंपनी के डायरेक्टर श्याम सुंदर जायसवाल हो गए। उनका आरोप है कि उनके चाचा गनपत जायसवाल ने बैजनाथ दुबे निवासी जेल रोड गोंडा से कंपनी के खाते में 27 अप्रैल 2017 को तेरह लाख और 28 अप्रैल को 19 लाख रुपये बिना उनकी सहमति के मंगवा लिए। जबकि बैजनाथ से उनकी इस संबंध कोई बात नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने 15 मई 2017 को होटल रेणुका इन में 32 लाख रुपये गनपत जायसवाल को दिए और हिदायत दी कि भविष्य में कभी कंपनी के खाते में कोई रकम न मंगाए। उनका कहना है कि यह रकम बैजनाथ दुबे को वापस नहीं की गई। पूछे जाने पर आरोपित ने कह दिया कि रुपये वापस कर दिया हैं। अगस्त 2021 में बैजनाथ दुबे श्याम सुंदर से रुपये मांगने लगे। इस पर श्याम सुंदर रकम लौटने के लिए बार-बार कहते रहे। आरोप है कि 19 नवंबर 2021 को आरोपित ने कहा कि वह रुपये नहीं देंगे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गनपत जायसवाल निवासी सिविल देवरिया व वर्तमान पता श्रीराम एसोसिएट मजारी चौक डोईवाला जनपद देहरादून पर धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें