रविवार को प्रेम यादव के घर पर श्रद्धाजंलि देने की तैयारी की गई। इस दौरान जिले से समाजवादी पार्टी के कई नेता जमे रहे। फतेहपुर में पूर्व सीएम पहुंच कर मृतक प्रेम यादव को श्रद्धांजलि देंगे। शीला यादव ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव परिवार से मिलकर सच्चाई जानने आ रहे हैं।
उन्हें घटना के बारे में सब कुछ बताया जाएगा। वह पीड़ित दोनों परिवार से मिलकर घटना के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। पति की मौत परिवार दर्द से उबर नहीं पाया कि प्रशासन घर गिराने का नोटिस भेज रहा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की जानकारी दी है। देवेश ने कहा कि पूर्व सीएम से मुलाकात के दौरान उनसे अपनी पीड़ा को बताएंगे कि किस दौर से वह गुजर रहे हैं। भाई अस्पताल में है। माता-पिता, दो बहनों और एक भाई की निर्मम हत्या कर दी गई है।