फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते का पुनर्गठन, 63 अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
उड़नदस्ते का पुनर्गठन, 63 अधिकारी नामित
विज्ञापन

देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी विधानसभाओं में उड़नदस्ते का पुनर्गठन किया है। टीम निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधी कार्य करेगी। उड़नदस्ते में 63 अधिकारियों को नामित किया गया। यह निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में 24 घंटे प्रतिदिन शिफ्टवार कार्य करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता निर्वाचन क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार खर्चों, रिश्वत की मदों नकद या वस्त्र के रूप में वितरण, अवैध शस्त्रों, गोला-बारूद, शराब, संदेहास्पद वस्तुओं या असामाजिक तत्वों आदि पर नजर रखेगा। जब भी नकद, शराब या अन्य किसी वस्तु के वितरण की शिकायत मिलेगी, टीम तुरंत उस स्थान पर पहुंच जाएगी। आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रिश्वत की वस्तुएं जप्त की जाएंगी। व्यक्तियों और गवाहों से साक्ष्य एकत्र किए जाएंगे। समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। शिकायतों की प्राप्ति पर उड़नदस्तों की ओर से अनुवर्ती कार्रवाई के लिए आयोग की ओर से निर्धारित मानक प्रक्रिया का अनुपालन किया जाएगा। उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों के साथ तीन-तीन पुलिस कार्मिकों की भी ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें