फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पहले विद्यालय की मान्यता जांचें फिर कराएं बच्चों का नामांकन

Wed, 08 Apr 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब अभिभावक बच्चों का प्रवेश कराने से पहले ही जानकारी ले सकेंगे कि विद्यालय की मान्यता है या नहीं। क्योंकि, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची को पोर्टल पर अपडेट है। बोर्ड की ओर से वेबसाइट बना हुआ है। अभिभावक आसानी से विद्यालय के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इसके पीछे शासन की मंशा है कि बच्चों का सही विद्यालय में प्रवेश हो और बिना मान्यता के संचालित होने वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन

माध्यम शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 222 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। परिषद की ओर से पोर्टल पर इनका डाटा अपडेट किया गया है। जिसमें विद्यालय के मान्यता सहित सभी प्रकार की जानकारी है। इन विद्यालयों का यू डायस कोड भी एलाट किया गया है। अधिकारी और शिक्षक विद्यालय का कोड डालकर उसके बारे में जानकारी ले सकेंगे।
इसके साथ ही अभिभावकों की सहूलियत को देखते हुए बोर्ड ने वेबसाइट भी बनाया है। यह आम लोगों के लिए भी है। जिससे वे वेबसाइट पर जाकर यह जान सकें कि जिस विद्यालय में वह अपने बच्चों का प्रवेश दिला रहे हैं, क्या वह मान्यता प्राप्त है या नहीं है।
विज्ञापन

क्योंकि, अकसर देखने में आता है कि कई विद्यालय बच्चों का प्रवेश तो ले लेते हैं, लेकिन उनके पास मान्यता नहीं रहती है। जब मामला पकड़ में आता है तो उस समय बच्चों के भविष्य पर सकंट खड़ा हो जाता है कि बीच सत्र में उन्हें लेकर कहां जाएं।
अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी विद्यार्थी गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश न लें। इसमें परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई गई है। इस सूची के माध्यम से अभिभावक और विद्यार्थी सही विद्यालय का चयन कर सकेंगे और फर्जी संस्थानों से बच सकेंगे।
प्रभारी डीआईओएस दयाशंकर यादव ने बताया कि सभी विद्यालय बोर्ड के पोर्टल पर अपडेट हैं और यू डायस कोर्ड भी बना हुआ है। वेबसाइट भी है, जिससे अभिभावक और विद्यार्थी विद्यालय के बारे में जानकारी ले सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें