सिद्धार्थनगर। गर्मी के सीजन में बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो गया। इस ट्रेन ने पहले ही दिन क्षेत्र के यात्रियों में उत्साह देखा गया।
खास बात यह है कि बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों को सीधे दिल्ली से जोड़ने वाली विशेष ट्रेन की यह सुविधा लंबे समय बाद मिली है, जिससे अब यात्रियों को ट्रेन बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।
रेलवे प्रशासन का यह फैसला ऐसे समय आया है जब गर्मी की छुट्टियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार की तलाश में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 4 बजे रवाना होकर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।