फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर के केबल में लगी आग, अफरा-तफरी

Tue, 09 Jun 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। कस्बे में लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के केबल में आग लग गई। केबल धू-धू कर जलने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों ने सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई, तब जाकर आग बुझाई गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नूनखार-खुखुंदू मार्ग के चौड़ीकरण के बाद कस्बे में लगा ट्रांसफाॅर्मर सड़क और दुकानों के बीच हो गया है। जमीन से महज तीन-चार फुट पर स्थापित ट्रांसफाॅर्मर में आए दिन फाॅल्ट होने से चिंगारियां निकलती रहती हैं। बावजूद इसके निगम के जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। रविवार की रात में करीब आठ बजे ट्रांसफाॅर्मर का केबल ब्लास्ट कर गया। इससे आग लग गई और केबल जलने लगा।
जेई सोनू कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर हटवाने की मंजूरी मिल गई है। फाॅल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
उधर, धनौती गांव के पास 11 हजार बिजली के तार में चिड़िया फंस गई। इससे फाॅल्ट हो गया।
पांच घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कर्मियों का कहना है कि जैसे ही फाॅल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई गई तब तक मेन सप्लाई गुल हो गई। इससे क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें