फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: काॅलेज परिसर में लगी आग, परीक्षार्थियों में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पड़री बाजार। गेहूं की कटाई के बाद डंठल जलाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
बृहस्पतिवार को गेहूं के डंठल में लगी आग ने विकराल रूप धारणा कर लिया। इससे रामलाल त्रिपाठी पीजी काॅलेज पिपरा शुक्ल के चारों तरफ आग की लपटें उठने लगी तथा आग काॅलेज कैंपस में पहुंच गई, जिससे बीए, बीएसी की परीक्षा दे रहे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। परीक्षार्थी को बाहर जाना पड़ा।
महाविद्यालय के डाॅ. राजेश वर्मा विनोद तिवारी, सुशील मिश्र, अरविंद पांडेय, तारकेश्वर तिवारी, ओमप्रकाश यादव, गुंजन उपाध्याय, दयाशंकर पांडेय, कैलाश यादव आदि के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। महाविद्यालय के चारों तरफ आग लगने तथा कैंपस तक आग की लपटों से बीए तथा बीएसी की परीक्षा दे रहे छात्रों में डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज के कर्मचारियों, प्रवक्ता डॉ. राजेश वर्मा, सुशील मिश्र, विनोद तिवारी, तारकेश्वर तिवारी आदि ने बड़ी सूझबूझ से सभी छात्रों को एक एक करके बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। दोपहिया वाहनों को भी सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। आग पर काबू पा लेने के बाद फिर से छात्रों को बैठाकर सुचारु रूप से परीक्षा संपन्न कराई गई। वहीं काॅलेज के पास पिपरा शुक्ल निवासी रामदयाल यादव के मकान में भी आग पकड़ लिया। इससे उसमें रखा करीब 15 क्विंट गेहूं, दस क्विंटल धान, चारपाई, चौकी, साइकिल एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें