फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में एयरफोर्स के जवान की मौत

विज्ञापन
अभय सिंह का फाइल फोटो 
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के मनियापार गांव निवासी और एयरफोर्स के जवान अभय सिंह पुत्र मेघनाइ सिंह बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। जिनकी मौत हो गई। अभय के मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। परिजनों के अनुसार वह मित्र से मिलने चंडीगढ़ से उरई जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के मनियापार गांव निवासी अभय सिंह की चंडीगढ़ एयरफोर्स में तैनाती थी। वह तीन भाईयों अवनीश और आलोक में सबसे छोटे थे। लोगों के अनुसार अभय सिंह अपने ही गांव निवासी और मित्र से मिलने चंडीगढ़ के उरई गए थे। जहां से वह वापस आ रहे थे। हादसे में अभय के मौत की जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा पसर गया। मां पुष्पलता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि भाई और पिता बदहवास थे। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि एयरफोर्स के जवान अभय सिंह के सड़क हादसे में एयरफोर्स के जवान के मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें