सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर और आसपास के गांवों में फुल्की खाने से बीमार हुए सभी लोगों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने फुल्की विक्रेता संदीप चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छह नवंबर को संदीप चौहान ने कलनाखोर, पेडरी समेत आसपास के गांवों में ठेले पर फुल्की बेची थी। इसे खाने के बाद बच्चों समेत कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। उल्टी-दस्त की शिकायत पर बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें कई बच्चे भी शामिल थे। उपचार के बाद सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की थी। उन्होंने विक्रेता के घर के सामने फुल्की बनाने में इस्तेमाल होने वाले आटे का नमूना लिया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर के मुताबिक, नमूना गवाह की मौजूदगी में संग्रहीत किया गया था।
पुलिस ने संदीप चौहान निवासी कलनाखोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। अब खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए नमूने की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट से ही फुल्की बनाने में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खेसरहा क्षेत्र के कलनाखोर, पेडरी और आसपास के गांवों में छह नवंबर को फुल्की खाने से 180 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इनमें अधिकतर बच्चे शामिल थे। उल्टी-दस्त की शिकायत पर सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य हो गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फुल्की बनाने में इस्तेमाल होने वाले आटे का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विक्रेता संदीप चौहान के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी।