खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर तीन दिन पहले भोर में पिकअप की टक्कर के बाद उसमें फंसीं 48 वर्षीय महिला की जिंदा जलने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
महाशिवरात्रि के दिन रविवार की भोर में बरहज थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी गिरिजा शंकर मिश्रा अपनी पत्नी रेनू मिश्रा के साथ बाइक से सलेमपुर से गांव जा रहे थे। इसी बीच मगहरा चौराहे पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दौरान बाइक और रेनू पिकअप में फंस गईं। इस दौरान पिकअप बिजली के पोल को तोड़ते हुए पेड़ से जाकर टकरा गई। इससे पिकअप में आग लग गई और रेनू जिंदा जल गईं।
इस मामले में मृतक के बेटे आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तत्काल पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद