तरकुलवा। कस्बे में दुकानदार से मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 11 (कॉलेज वार्ड) निवासी सत्येंद्र मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे महेंद्र अपने बेटे अंकित और आकाश के साथ लाठी-डंडे और चाकू लेकर उनकी दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने उनकी बांह पकड़कर खींचा और जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव किया, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।