फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में मामूली बात को लेकर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

Mon, 20 Nov 2023 03:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया शहर के सोंदा स्थित ब्रह्मस्थान पर करीब पांच युवक पहुंचे और पूर्व हुए विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई करने लगे। यह देख गांव वालों ने विरोध किया तो एक युवक असलहे से हवाई फायरिंग कर दिया। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
इमरजेंसी पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया शहर के सोंदा में सोमवार को दिन में करीब एक बजे युवकों के दो गुटों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इस एक पक्ष के युवक ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया। फायरिंग की घटना से नाराज गांव वालों एक पक्ष के युवकों को दौड़ कर पिटाई कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


देवरिया शहर के सोंदा स्थित ब्रह्मस्थान पर करीब पांच युवक पहुंचे और पूर्व हुए विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई करने लगे। यह देख गांव वालों ने विरोध किया तो एक युवक असलहे से हवाई फायरिंग कर दिया। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।

फायरिंग कर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर पकड़ लिया दो युवकों की पिटाई कर दिया, जबकि अन्य युवक फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अगस्तपार रोड निवासी ऋषिकेश पांडेय और सोंदा निवासी सनी देवल को इमरजेंसी लेकर पहुंची।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कई स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें, जल्द बुक कराएं टिकट; सफर होगा आसान
विज्ञापन


कुछ देर बाद अहिल्यापुर निवासी मानस और उत्कर्ष भी इलाज कराने पहुंचे। पुलिस की अभिरक्षा में चारों का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी व कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना का कारण पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें