फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में मारपीट, दो युवकों की हालत गंभीर

Mon, 16 Feb 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पुरानी रंजिश में रविवार की शाम कुछ युवकों में मारपीट हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी आकाश (20) पुत्र शंभू व नादघाट गांव निवासी अरविंद कुमार (18) पुत्र शंभू रविवार की शाम मेला कर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों अभी कोड़रा गांव को जाने वाली सड़क किनारे लगे वाहन पार्किग के पास पहुंचे थे कि इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर 20 से अधिक की संख्या में युवकों ने दोनों को घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए उन लोगों ने दोनों युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे आकाश और अरविंद के शरीर के कई हिस्से पर गंभीर चोटे आ गई। चोट गंभीर होने के चलते दोनों खून से लतपथ हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर एक गांव के कुछ युवक आपस में विवाद किए हैं, जिसमें दो युवकों की चोटिल होने की जानकारी मिली है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें