चनुकी। गेहूं की फसल कटने के बाद भूसा बनाने के दौरान दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें पुलिस ने घायल की तहरीर पर पांच नामजद समेत अज्ञात दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लार थाना क्षेत्र के नेमा निवासी राजन सिंह व बभनौली क्षत्रिय निवासी अरुण कुमार सिंह के बीच खेत में भूसा मशीन चलाने की बात को लेकर चार दिन पहले दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने एक पक्ष के अरुण कुमार सिंह निवासी बभनौली क्षत्रिय की तहरीर पर रोहित, आकाश, राजन सिंह, पंकज सिंह व प्रशांत सिंह निवासी नेमा थाना लार सहित अज्ञात दस के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।