देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्री-लिटिगेशन स्तर पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और सचिव मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। सचिव ने दंपती का मनमुटाव दूर कराया और मंगलकामना के साथ विदाई दी। मध्यस्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को सिमरन खातून बनाम अरबाज खान का प्रार्थना पत्र प्राधिकरण में पहुंचा। प्रकरण में दंपती के बीच शंका व मनमुटाव हो गया और दोनों अलग-अलग जीवन व्यतीत करने लगे। विधिक जागरूकता कार्यक्रम से प्रेरित होकर शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण कार्यालय के मध्यस्थ अरविंद कुमार पांडेय के सहयोग से उभय पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई गई। उनके बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराकर मनमुटाव दूर किया गया।